महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'योगी मॉडल' अपनाना चाहिए : टी राजा सिंह 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को 'योगी मॉडल' अपनाना चाहिए : टी राजा सिंह 

औरंगाबाद। तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता एवं विधायक टी. राजा सिंह ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ का अनुकरण करना चाहिए और सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना चाहिए।

छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि शिंदे को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमण हटाया जाए और वह ‘‘बुलडोजर शिंदे’’ के रूप में जाने जाएं। उन्होंने छत्रपति संभाजी नगर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित एक मोर्चा को संबोधित करते हुए लव जिहाद के खिलाफ कानून की मांग की। 

हैदराबाद से विधायक सिंह ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर चलना चाहिए। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की पहचान की जानी चाहिए और 100 बुलडोजर खरीद कर इनकी मदद से अतिक्रमण हटा देना चाहिए। सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले में अफजल खान के मकबरे से जिस तरह से अतिक्रमण हटाया गया उसी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों से अतिक्रमणों को भी हटाया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, शिंदे को अपनी पहचानबुलडोजर एकनाथ शिंदे के रूप में बनानी चाहिए। शिवसेना का शिंदे गुट महाराष्ट्र में भाजपा के साथ सत्ता में है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का हाल में नाम बदले जाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर सिंह ने कहा, धर्मनिरपेक्ष लोग कहते हैं कि मुस्लिम शिवाजी महाराज की सेना में शामिल थे। अगर ऐसा है तो वे नाम बदले जाने का विरोध क्यों कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें :  खालिस्तान समर्थक कट्टर उपदेशक अमृतपाल सिंह के चाचा और चालक ने किया आत्मसमर्पण 

ताजा समाचार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से BJP प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव नामांकन करने पहुंचे कलेक्ट्रेट, वित्त मंत्री और महापौर सहित कई नेता रहे साथ 
प्रयागराज: DIOS समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप
IPL 2024 : आत्मविश्वास से ओतप्रोत दिल्ली कैपिटल्स का सामना खराब फार्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस से 
छत्तीसगढ़: चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत 
Thomas Cup : भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की नजरें थॉमस कप खिताब बरकरार रखने पर, पीवी सिंधु भी छाप छोड़ने को तैयार
लखीमपुर खीरी: एसपी ने क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं