शैक्षिक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें समाज के लोग : बाबूराम गोंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अखिल भारत वर्षीय गोंड धुरिया पंचायती मंदिर कटरा के तत्वावधान में सोमवार को प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाज के लोगों से शैक्षिक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। 

मंदिर समिति के अध्यक्ष रमाकांत गोंड ने बताया कि होली मिलने समारोह में पहुंचे समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गोंड ने लोगों से महारानी दुर्गावती के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के लोग जब शैक्षिक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी करेंगे तभी समाज का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र गोंड ने किया। 

समारोह में निषाद राज जयंती के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद, कुश निषाद, अरुण निषाद, अरविंद निषाद, स्नेहलता निषाद व ओपी पासवान, एसके रावत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के महामंत्री अशोक गोंड, केपी गोंड, राम सागर, जमुना प्रसाद, मनोज कुमार, श्याम बाबू, रवि शंकर गोंड, चंद्रावती, उर्मिला गोंड, प्रेम दुलारी, राजकुमारी छाया, कविता आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-अमेठी: आपूर्ति कार्यालय में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पूर्ति निरीक्षक पर लगाए यह गंभीर आरोप, जानें मामला

संबंधित समाचार