लखनऊ में 15 महिलाओं को दिया गया  'सुषमा स्वराज अवॉर्ड' 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

लखनऊ में 15 महिलाओं को दिया गया  'सुषमा स्वराज अवॉर्ड' 

अमृत विचार,लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की ओर से इंदिरानगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री और देश की बहुप्रतिष्ठित नेता रही " सुषमा स्वराज " को समर्पित कार्य्रकम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, समाजसेवी बिंदु बोरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामा सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर लखनऊ के महिला स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली 15 वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं को  "सुषमा स्वराज अवार्ड" देकर सम्मानित किया गया।

निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सुषमा स्वराज सरलता व सौम्यता की प्रतिमूर्ति थी।  उन्होंने अपनी कर्मठ कार्यशैली से भारतीय राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय है।  पूर्व मंत्री विधायक आशुतोष टंडन निर्वतमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने समाजसेवी महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान किया। 

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल टंडन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना जग्गी, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी, महामंत्री महिला मोर्चा रीना चौरसिया,महामंत्री अर्चना साहू,प्रियंका मुखर्जी चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष लखनऊ महानगर, नगरमंत्री अंशु मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुनीता पाण्डेय के साथ भाजपा की महिला मोर्चा की समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहीं।

इन महिलाओं को मिला सम्मान
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिन महिलाओं सम्मान उनमे लखनऊ और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की पत्नी नम्रता पाठक,  सुमन रावत,अर्चना सिंह, बिंदु बोरा, सुरेखा, सुप्रिया भदौरिया ,सुनीता भटनागर, प्रेमा ,डॉ रश्मि गुप्ता, , डॉ विद्या बिंदु ,डॉ मंजू कालिया ,डॉ निधि चौबे ,वंदना सिंह ,डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ,डॉ गीता राठौर ,रोमा मिश्रा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सुषमा स्वराज अवॉर्ड से  सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : प्रदेश में समाजसेवी बेटियों, महिलाओं को दिया जायेगा ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’