बाजपुर: दो कंटेनरों की भिड़ंत में एक की मौत
बाजपुर, अमृत विचार। दो कंटेनरों की भिड़त में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूध से भरा कैंटर बाजपुर की ओर आ रहा था कि केलाखेड़ा हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई।
मंगलवार की सुबह समय करीब 3 बजे निवासी खटीमा कंजाबाग ध्रुव सिंह (42) पुत्र स्व. राम भरोसे दूध का केंटर लेकर अपने साथी के साथ बाजपुर की ओर आ रहा था कि केलाखेड़ा हाईवे के पास दूध के कैंटर ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ध्रुव की मौके ही मौत हो गई।
जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से बाजपुर के सीएससी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में ध्रुव सबसे बड़ा था। दूध का कार्य कर अपने घर का पालन-पोषण करता था। वहीं, परिजनों का कहना है कि ध्रुव के सिर पर काफी चोट लगी हुई थी। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
