हल्द्वानी: बारिश होने से काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर गिरे पत्थर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुबह हुई तेज बारिश के चलते मंगलवार को काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर पत्थर आ गए। जिसके चलते रास्ते का यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम मौके पर पहुंच कर मार्ग से पत्थरों को हटाकर आवागमन शुरू कराया। वहीं बारिश होने के चलते शहर के कुछ नाले ओवरफ्लों हो गए जिससे सड़कों पर गंदा पानी बहने लगा। 

2 दिनों से हो रही बारिश से लोगों के सामने समस्या बन रही है। बारिश से मंगलवार को सुबह 9 बजे काठगोदाम-हैड़ाखान रास्ते पर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। तेज बारिश और पत्थर के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, लेकिन जैसे बारिश में कमी आई तो पहले जेसीबी के साथ लोनिवि के कर्मियों ने पत्थरों को हटाने का कार्य पूरा किया। जिसके बाद से यातायात फिर से बहाल हो सका। वहीं बारिश को देखते हुए लोनिवि की टीम नजर बनाई हुई है। उधर बारिश से शहर की सड़कें भी कुछ देर के लिए जलमग्न हो गईं।

नालों के ओवरफ्लों होने से नैनीताल रोड, नहर कवरिंग रोड, कालाढूंगी रोड समेत कई सड़कों पर थोड़ी देर के लिए पानी आ गया। इधर उजाला नगर में सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन पानी अधिक समय तक सड़कों पर नहीं ठहर पाया। इधर ईई दीपक गुप्ता ने बताया कि काठगोदाम-हैड़ाखान रास्त पर कुछ पत्थर गिरे थे, जिसे टीम मौके पर पहुंच कर जेसीबी से पत्थरों को हटाने का कार्य किया। 

संबंधित समाचार