काशीपुर रोडवेज डिपो को मिली एक सीएनजी बस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज डिपो के बेड़े में एक अनुबंधित सीएनजी बस शामिल हो गई है। शीघ्र ही और बसें मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के डिपो में अभी 20 सीएनजी बसें उपलब्ध कराई गई है। सफलता मिलने पर यह आंकड़ा 200 तक पहुंच सकता है। पहले दिन बस को दिल्ली मार्ग पर भेजा गया है।

डिपो में अब 39 निगम और 13 अनुबंधित बसों का बेड़ा हो गया है। यह बसे डिपो से हरिद्वार, दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, हल्द्वानी, बरेली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ आदि मार्गों पर संचालित होती हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल और केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर 10 बसें संचालित होती है।  

संबंधित समाचार