काशीपुर: महिला ने पुत्री को गायब करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते दामाद व उसकी मां पर पुत्री को गायब कर कत्ल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गंगे बाबा रोड निवासी नूरे सुबा ने न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना प्रस्तुत कर कहा कि उसकी पुत्री 11 दिसंबर 2022 की दोपहर अपने कपड़े सिलवाने अल्ली खां गई थी, जो वापस घर नहीं पहुंची।

कहा कि पुत्री का अपने पति नफीस से पारिवारिक विवाद चल रहा है और वह अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही है। इसी रंजिश के चलते नफीस उसकी पुत्री को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोप लगाया कि नफीस ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी पुत्री को गायब कर कत्ल कर दिया है।

कहा कि 25 मई 2022 को भी नफीस और उसकी मां ने पुत्री को जान से मारने की कोशिश की थी। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी मां-बेटे के खिलाफ धारा 365 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

संबंधित समाचार