अयोध्या: रन फॉर राम में सूरज और सुधा ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्री राम जन्मोत्सव के पहले दिन साइकिल रेस और हाफ मैराथन का हुआ आयोजन

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में नवरात्र के पहले दिन रन फॉर राम का आयोजन हुआ। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 21 किलोमीटर लंबी साइकिल रेस और हाफ मैराथन में बड़ी संख्या में हर आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। हरी झंडी दिखाते ही जय श्रीराम के उद्घोष से प्रतिभागियों ने रेस का प्रारंभ किया और उत्साह से लवरेज प्रतिभागियों ने निर्धारित समय से पूर्व ही अपना लक्ष्य पूरा कर लिया। साइकिल रेस में सूरज सिंह और मैराथन में सुधा सिंह विजयी रहे। विजयी प्रतिभागियों को आयोजन समिति ने सम्मानित किया। 
 

24 (73)
शाम को राम की पैड़ी पर तलवारबाजी और भजन संध्या स्थल पर खो-खो खेल का आयोजन हुआ, देश और प्रदेश स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लता मंगेशकर चौक से सुबह 6 बजे हाफ मैराथन और साइकिल रेस शुरू हुई।  21 किलोमीटर लंबी मैराथन में 2000 से अधिक लोग शामिल रहे और साइकिल रेस में भी लगभग 1000 युवाओं की भागीदारी रही। आयोजन के समापन पर प्रतिभागियों को 21000 का प्रथम पुरस्कार 11,000 का द्वितीय और 5100 का तृतीय पुरस्कार के अलावा 1100 रुपए के सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अयोध्या में राम के लिए दौड़ का कार्यक्रम स्वयं एक प्रेरणादायक खेल का कार्यक्रम है। मैराथन में प्रतिभाग करने वाली पद्मश्री पुरस्कृत सुधा सिंह ने बताया कि आयोजन बहुत ही अच्छा रहा। ऐसा नहीं लग रहा है कि यह प्रथम बार किया जा रहा है।  कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है सुधा सिंह ने कहा कि भगवान के नाम से ही एथलीट जोश में आ जाते हैं।

25 (61) 

बेहतर ढंग से रामनवमी का होगा आयोजन :मंडलायुक्त 
अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि राम जन्मभूमि समिति के द्वारा रन फॉर राम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज से हिंदू नव वर्ष शुरू हुआ है। रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। चक्र में लगाए गए हुए सभी अधिकारी मुस्तैद हैं। बहुत ही बेहतरीन ढंग से रामनवमी का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - रायबरेली: समसपुर पक्षी विहार से लापता हुआ आरिफ का दोस्त सारस पक्षी

 

 

 

संबंधित समाचार