गुजरात में दो साल में 16,000 से अधिक नकली नोट जब्त- CM भूपेंद्र 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। गुजरात में पिछले दो साल में भारतीय मुद्रा के 16,000 से अधिक फर्जी नोट जब्त किए गए। राज्य सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि राज्य में दो साल में फर्जी भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन) जब्त किए जाने के संबंध में 26 मामले दर्ज किए गए।

 उन्होंने प्रश्न काल के दौरान कांग्रेस विधायक अनंतकुमार पटेल के एक सवाल के जवाब में कहा कि 2021 में नौ मामलों में 2,086 नकली नोट जबकि 2022 में 17 मामलों में 14,165 नकली नोट बरामद किए गए। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि एफआईसीएन छापने और प्रसारित करने में शामिल 90 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 25 को 2021 तथा 65 को 2022 में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल कम से कम पांच लोगों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल की आखिरी ‘लोकेशन’ कुरुक्षेत्र जिले में मिली, हरियाणा पुलिस सतर्क 

संबंधित समाचार