बरेली: 26 मार्च से 2 अप्रैल तक श्रीहरि मंदिर में होगी रामकथा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : खुशहाली फाउंडेशन की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा। शुक्रवार को स्टेडियम रोड पर लोक खुशहाली सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल ने बताया कि शाम को 4 से 7:30 बजे तक कथा होगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: ठेकेदार की धमकी, भुगतान न किया तो कर लूंगा आत्मदाह

कथा का संगीतमय वर्णन संत विजय कौशल महाराज करेंगे। यह आयोजन गड़िया लोहार समाज के उपेक्षित एवं वंचित बच्चों के कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मौके पर समिति के संयोजक डा. बृजेश यादव, डा. विनोद पागरानी, अमित अग्रवाल, संजीव चांदना आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: मां पूर्णागिरि मेला और गर्मियों की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

5 बार ओलंपिक खेलने वाले Veteran Shooter राजा रणधीर सिंह का निधन, एशियाई खेलों में देश को दिलाया था शूटिंग में पहला गोल्ड 
गोरखपुर में हंसी-खुशी राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्त, अब घर पहुंचीं उनकी डेड बॉडी.. परिवारों के आंखों से बहते आंसू-पसरा मातम
कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, पास खड़े पिकअप-मिनी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख, 3 घंटे में पाया काबू
राहुल गांधी के दौरे के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी, 8 महीने बाद एक दिवसीय दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
देखिए वीडियो: मां को देख सीने से लिपटा मासूम ऋषभ...बेटा वापस पाकर पिता की आंख से बहे खुशी के आंसू