मुरादाबाद : राहुल गांधी के पिछड़ा समाज को अपमानित करने के खिलाफ प्रदर्शन
मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चार साल पहले पिछड़ा समाज के खिलाफ बयान देने के विरोध में शुक्रवार को चौधरी चरणसिंह चौक पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर खुशी जताई।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनुपेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछड़े वर्ग समाज पर राहुल गांधी द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में न्यायालय का निर्णय स्वागत योग्य है। कानून के सामने हर व्यक्ति समान है। भाजपा महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी किसी भी समाज को अपमानित करने से नहीं मानते हैं।
महानगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रजापति, भाजपा नेता किशन लाल सैनी ने कहा कि राहुल गांधी को ओबीसी समाज को लेकर किसी भी तरह का कोई भी अपशब्द कहने का अधिकार नहीं है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, निमित जायसवाल, शशांक यादव, दीक्षांत चौधरी, नन्हें चौधरी, बलजीत औलख, रवि सैनी, रेखा दिवाकर, सुनीता सैनी, गिरीश भंडूला, दिनेश सिसोदिया मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकी मिली महिला, जांच जुटी पुलिस
