Earthquake: राजस्थान और अरुणाचल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अरुणाचल के चांगलांग में रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है, जबकि राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण फिलहाल किसी भी जान माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

अरुणाचल के चांगलांग में दो दिन पहले गुरुवार को भी भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप 10 किमी की गहराई पर दोपहर 2 बजे के करीब आया था। वहीं, भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई थी। इस भूकंप में भी किसी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 11 लोगों की मौत, 200 से अधिक लोग घायल, भारत में भी महसूस किए झटके

संबंधित समाचार