गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती, कुछ दिन पहले जीती थी कोरोना से जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। हाल ही में अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है। उन्हें रात 2 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। उन्हें सांस से संबंधित परेशानी बताई जा रही है। जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की …

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। हाल ही में अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है। उन्हें रात 2 बजे एम्स के ओल्ड प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया। उन्हें सांस से संबंधित परेशानी बताई जा रही है। जहां डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में डॉक्टर्स की टीम उनके हालात पर नजर बनाए हुए है।

एम्स की तरफ से मंगलवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया,” गृहमंत्री को कोविड-19 के बाद की निगरानी के लिये भर्ती किया गया है। वह ठीक महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से अपना कार्य निरंतर कर रहे हैं।”

शाह को 14 अगस्त को कोरोना वायरस से उबरने के बाद उसी दिन मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। वह डाक्टरों की सलाह पर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। वह दो अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे।

संबंधित समाचार