शाहिद कपूर की 'फर्जी' सबसे ज्यादा देखी जाने वाली बनीं भारतीय वेब सीरीज, 'मिर्जापुर' को दी मात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गयी है। शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज 'फर्जी' अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 फरवरी को स्ट्रीम की गई थी। इस वेब सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया गया है हाल ही में एक सर्वे के बाद 'फर्जी' को अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज घोषित कर दिया गया है।
https://www.instagram.com/p/CqLbqgFDlLT/
बताया जा रहा है वेब सीरीज 'फर्जी' को 37.1 करोड़ लोगों ने देखा है। इस तरह से इस वेब सीरीज ने कई पॉपुलर वेब सीरीज को पीछे कर दिया है।‘फर्जी’ ने व्यूज के मामले में 'रुद्र', 'मिर्जापुर सीजन 2', 'पंचायत 2' और 'द नाइट मैनेजर' जैसी अन्य लोकप्रिय सीरीज को पीछे छोड़ दिया है।
‘फर्जी’ के जरिए शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू किया है। यह सीरीज राज और डीके की बेहतरीन सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। फैंस को पहली सीरीज पसंद आई है और उनको इसके सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार है। फैंस के बीच यह वेब सीरीज काफी लोकप्रिय हुई है। शाहिद कपूर ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फर्जी फीवर...आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’
ये भी पढ़ें : Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में फंदा लगाकर दी जान
