आगरा: सपा नेता के आलीशान होटल की कुर्की, अखिलेश यादव के माने जाते हैं करीबी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। अखिलेश यादव के करीबी और समाजवादी पार्टी के एटा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर बड़ी कार्रवाई प्रशासन ने की है। जुगेंद्र सिंह यादव और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पहले से ही जेल में बंद है। आज प्रशासन ने जिले में भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित आलीशान होटल नीलकंठ को कुर्क कर दिया है। 

एटा के साथ आगरा पुलिस टीम इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। बता दें सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को 9 मार्च 2023 को मथुरा के जैत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। जबकि नौ महीने पहले उनके बड़े भाई व सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें - शिवसेना ने राहुल गांधी से कहा- सावरकर पर हमले से अयोग्यता पर कम हो जाएगी लोगों सहानुभूमि

संबंधित समाचार