प्रयागराज: अशरफ को लेकर बरेली जेल रवाना हुई यूपी पुलिस, थोड़ी देर में क्रॉस होगा प्रतापगढ़ बॉर्डर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद के भाई अशरफ को उमेश पाल अपहरण केस में बरी कर दिया गया है। जिसके बाद उसे वापिस बरेली जेल शिफ्ट किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस का विशेष दस्ता अशरफ को कड़ी सुरक्षा में लेकर प्रयागराज से बरेली के लिए रवाना हो गया है। कुछ ही देर में ये फ्लीट प्रतापगढ़ जिले की सीमा प्रवेश कर जाएगी।

इसके आलावा अतीक अहमद को यूपी पुलिस दोबारा गुजरात की साबरमती जेल में शिफ्ट करेगी। फिलहाल इसकी तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। बताते चलें कि अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था जहां आज कोर्ट में पेश होने के बाद उसे उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यूपी पुलिस सजा के ऐलान के बाद उसे लेकर नैनी सेंट्रल जेल पहुंची जरूर लेकिन अतीक को यहाँ उतारा नहीं गया। सूत्रों के अनुसार अभी भी अतीक प्रिजन वैन में ही मौजूद है जबकि पुलिस अधिकारी उसे वापिस साबरमती जेल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।             

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: दोबारा साबरमती जेल शिफ्ट होगा अतीक, नैनी जेल से कुछ देर में प्रिजन वैन होगी रवाना

  

संबंधित समाचार