हरदोई: शैक्षणिक भ्रमण पर निकले परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने की लखनऊ की सैर

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

आसिफी इमामबाड़ा, भूल-भुलैया समेत ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जाना

अमृत विचार, हरदोई। शैक्षणिक भ्रमण पर निकले परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने लखनऊ की सैर करते हुए वहां के आदाब और अंदाज से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने आसिफी इमामबाड़ा देखा और वहीं की भूल-भुलैया भी देखी। इस दौरान उनके साथ शामिल शिक्षकों ने लखनऊ के ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में बताया।

शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को परिषदीय स्कूलों के बच्चों को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। शैक्षिक भ्रमण के लिए हर एक ब्लाक से 10 उत्कृष्ट बच्चों और उनके साथ एक शिक्षक को भेजा गया। बच्चों को लखनऊ मे आसिफी इमामबाड़ा और भूल-भुलैया में टहल-घूम कर वहां के इतिहास से रूबरू हुए। बच्चों को उनके शिक्षकों ने इन ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में बताया। बच्चों ने भी कई सवाल किए,जिनका उन्हें जवाब दिया गया। स्कूली बच्चे 4 बसों से लखनऊ के लिए रवाना हुए। बच्चों को भोजन व जलपान की समुचित व्यवस्था की गयी है।

शैक्षिक भ्रमण के सुचारु आयोजन मे जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश कुमार शुक्ल, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र,अभय सिंह,सचिन मिश्र, महेंद्र कुमार, शिवदयाल सिंह,आदित्य कुमार,अभिषेक तिवारी,अभिषेक मिश्र और सुनील कुमार का योगदान रहा।

हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना

सीडीओ सौम्या गुरुरानी और बीएसए डा.विनीता ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों की बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। इससे पहले सीडीओ ने बच्चों से कहा कि शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- आजमगढ़: डीएम ने की सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक, PM जन धन योजना को लेकर बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित समाचार