Kanpur में Akhilesh Yadav ने क्वारंटाइन में रखे सारस को LED में देखा, बोले- तुम्हारा जुर्माना सपा भर देगी
कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिड़ियाघर में सारस को देखा।
कानपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चिड़ियाघर में पहुंचे। जहां उन्होंने क्वारंटाइन में रखे सारस को एलईडी में देखा। इसके साथ ही कहा कि तुम्हारा जुर्माना सपा भर देगी।
कानपुर, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खटिक समाज के सम्मेलन से सारस को देखने के लिए सीधे चिड़िया घर (कानपुर प्राणिउद्यान।) पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही सबसे पहले अधिकारियों से सारस का हालचाल पूंछा। उन्हें बताया गया कि घायल होने के बाद उसका इलाज किया जा रहा है। अब वह ठीक है लेकिन वन्य जीवों के सरंक्षण नियम के मुताबिक पहले 15 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। अखिलेश को एलईडी पर सारस दिखाया गया। सारस न देख पाने के कारण अखिलेश के साथ प्राणिउद्यान पहुंचा आरिफ का मुंह उतर गया, उसे दुखी देखकर अखिलेश ने ढांढ़स बंधाया और कहा कि वन विभाग तुम पर जितना भी जुर्माना लगाएगा सब समाजवादी पार्टी भरेगी।
बता दें कि ये आ्ररिफ वही हैं जिन्होंने अमेठी में घायल सारस को घर पर लाकर इलाज किया उसे दानापानी देते रहे। सारस और आरिफ की दोस्ती की कहानी मानव और प्रकृति के रिश्तों की कहानी बन गयी। उन्होंने कहा कि यह (सारस) तो मूक पक्षी है, इससे भी सरकार बदला ले रही है। अखिलेश योगी सरकार पर तंज कसा कि वह जिससे मिलते हैं, सरकार उसी से बदला लेने लगती है।
कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी से मिला तो उसे महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया। सारस से मिला तो उसे चिड़ियाघर भेज दिया।
अफसरों से मिलूंगा तो कहो उन्हे जेल में न डाल दिया जाए। अखिलेश ने फिर तंज कसा कि सुना है, सरकार बारासिंघा और सारस के लिए सफारी बनाने जा रही है। मेरा तो कहना है कि सांड़ सफारी बना दीजिए क्यों शायद ही कोई दिन ऐसा जाता होगा जब सांड़ किसी की जान न ले लेता हो।
अखिलेश यादव ने अधिकारियों से सारस को लेकर बातचीत के बाद टाइगर का बाड़ा देखने गए, टाइगर के गुर्राने पर गार्ड ने उन्हें सचेत करते हुए कहा कि सर तीन मीटर दूर ही रहिए। उन्होंने शुतुरमुर्ग को भी देखा। अन्य जानवरों को देखने के बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके साथ विधायक हसन रूमी, अमिताभ वाजपेयी और जिलाध्यक्ष फजल महमूद भी थे।
