शाहजहांपुर: गड्ढे में पलटा टेंपो, लखीमपुर खीरी के युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही क्षेत्र में कजरीनूरपुर के पास सड़क पर गड्ढों की वजह से टेंपो पलट गया। इससे टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां दोपहर बाद उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। निगोही क्षेत्र में कजरीनूरपुर के पास सड़क पर गड्ढों की वजह से टेंपो पलट गया। इससे टेंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां दोपहर बाद उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव बनका निवासी 35 वर्षीय वीरेश पुत्र पातीराम के रूप में हुई। पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टेंपो सोमवार रात किसी समय निगोही से शाहजहांपुर को लौट रहा था। इस रोड पर जगह-जगह भारी गड्ढे हैं। जरा सी तेज रफ्तार में कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है। टेंपो चालक को शायद गड्ढों के बारे में जानकारी नहीं थी। लिहाजा वह अपनी रफ्तार से टेंपो को शाहजहांपुर लेकर लौट रहा था। निगोही क्षेत्र के गांव कजरीनूरपुर के पास टेंपो का पहिया सड़क पर इन्हीं भारी गड्ढों में पड़ गया। जिससे चालक का टेंपो से नियंत्रण हट गया और टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया।

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। चूंकि रात का समय था, इसलिए घायल की मदद को कोई नहीं पहुंच सका। लिहाजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तड़के रोड पर जब आवागमन शुरू हुआ, तब लोगों की पलटे पड़े टेंपो पर नजर पड़ी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जहां दोपहर बाद उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव बनका निवासी रामवीर ने भाई वीरेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार