मुक्तेश्वर: घूंसा मारकर तोड़े कंबल बेचने वाले के दांत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुक्तेश्वर, अमृत विचार। कंबल बेचने निकले एक फेरीवाले के दांत युवक ने घूसा मारकर तोड़ दिए। पुलिस को दी तहरीर में नियाजगंज अल्मोड़ा निवासी जहीर आलम कुरैशी पुत्र स्व. हाजी सफीक अहमद ने कहा कि वह भटेलिया बाजार में कंबल बेच रहा था कि तभी अचानक एक युवक उसकी ओर दौड़ता हुआ आया।

इससे पहले कि जहीर कुछ समझ पाता, युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके मुंह पर घूसा जड़ दिया। जोरदार हमले में जहीर के दांत टूट गए। इस मामले में पुलिस ने जहरी की तहरीर पर आरोपी सुनकिया मुक्तेश्वर निवासी पंकज डंगवाल पुत्र तारा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज