खटीमाः दाह ढाकी में फिर बाघ नजर आने से दहशत, वन विभाग ने दी दस्तक
खटीमा, अमृत विचार। यूपी सीमा से सटे ग्राम दाह ढाकी में बुधवार की सुबह बाघ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पंजों के निशान देखे।
खटीमा वन रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि टीम को तैनात कर दिया है। ग्रामीणों को सर्तकता बरतने के लिए कहा है।
बता दें कि 19 मार्च को खेत में गन्ना छीलते समय बाघ ने यूपी निवासी रमेश मंडल को निवाला बनाया था। इसके बाद से ही दहशत व्याप्त है। ताजा मामले में बुधवार को बाघ यूपी क्षेत्र से होकर उत्तराखंड की आबादी वाली सीमा में आया और ग्रामीणों को बाघ दिखाई दिया। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए और घरों में दुबक गए।
सूचना उत्तराखंड किसान आयोग सदस्य कारज सिंह गिल ने यूपी तथा खटीमा वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन विभाग की टीम ने बाघ के पद चिन्हों जांच की। रेंजर जोशी ने बताया कि ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
साथ ही उनको देर सबेर खेत की ओर न जाने की सलाह दी है। इधर, ग्राम दाह ढाकी में सोलर लाइट व विभाग का बकाया होने के कारण विधुत कनेक्शन कटे होने के गांव में अधिकतर स्थानों पर अंधेरा रहता है।
