हरिद्वार: अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, किया ये बड़ा ऐलान 

हरिद्वार: अमित शाह पहुंचे हरिद्वार, किया ये बड़ा ऐलान 

हरिद्वार, अमृत विचार। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार के तीन कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे हैं। सबसे पहले प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 

इसके बाद उन्होंने 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन भी किया। कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया गया।   

अमित शाह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में भी पहुंचे। जहां उन्होंने 182 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया और 181 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान करी। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार कहना है कि करीब 1800 विद्यार्थियों को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, पीएचडी और गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। वर्ष 2014 से 2022 तक के बच्चों को दीक्षांत समारोह में उपस्थित थे। 

गृहमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगली रामनवमी पर भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। आपको गर्व होगा कि आप आजादी के अमृत महोत्सव और महर्षि दयानंद के शताब्दी वर्ष वाले विद्यार्थी हैं। इस दौरान गृहमंत्री को संस्कृत भाषा में अंकित विद्यामार्तण्ड की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री की तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे।