Chitrakoot News : मझगवां में सर संघचालक मोहनराव भागवत करेंगे वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण
चित्रकूट में सर संघचालक मोहनराव भागवत करेंगे वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण।
चित्रकूट के मझगवां में सर संघचालक मोहनराव भागवत वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इनके साथ संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र पराक्रम आदित्य भी मौजूद रहेंगे।
चित्रकूट, अमृत विचार। डीआरआई के मझगवां स्थित वाल्मीकि परिसर में शनिवार को आरएसएस के सर संघचालक मोहनराव भागवत वीरांगना दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इनके साथ संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र पराक्रम आदित्य भी मौजूद रहेंगे।
प्रतिमा स्थल को किले का स्वरूप दिया गया है। शुक्रवार को सतना जिलाधिकारी अनुराग वर्मा के साथ जिला संघचालक रामबेटा कुशवाह, डीआरआई के प्रधान सचिव अतुल जैन, महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ आदि रहे। डीआरआई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि कार्यक्रम जनभागीदारी से किया जा रहा है।
शुक्रवार को प्रातः सात बजे से श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया है, जिसकी पूर्णाहुति शनिवार को प्रातः हवन पूजन के साथ होगी। मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। लगभग दो लाख लोगों तक साहित्य पहुंचाने का कार्य हुआ है।
