हल्द्वानी: जहां अब बिखारी भी एक रुपये नहीं लेता, वहीं रवि रोटी बैंक पिलाएगा चाय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनवमी के शुभ अवसर पर रवि रोटी बैंक ने महज एक रुपये में चाय पिलाने की मुहीम शुरू की है। रामलीला ग्राउन्ड स्थित डीके पार्क में इस शुभ कार्य की कल शुरुआत हुई। रवि रोटी बैंक के अध्यक्ष तरुण सक्सेना ने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5-8 यह सुविधा लोगों के लिए खुली रहेगी। 

रवि रोटी बैंक एक समाज सेवी संस्था है जो बड़े-बुजुर्ग, विकलांग, बेघर, इत्यादि को निशुल्क भोजन प्रदान करते हैं। यह 15 अक्टूबर, 2018 से लगातार यह काम करते आ रहे है। रवि रोटी बैंक रोज दोपहर 12 से 2 बजे तक सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के बाहर फूड वैन लगाकर 5 रूपए में भोजन उपलब्ध कराते हैं।

इसके अलावा रवि रोटी बैंक द्वारा रोज रात 8 बजे से 10 बजे तक बस स्टेशन हल्द्वानी पर निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब एक नई पहल करते हैं रवि रोटी बैंक ने तय किया है कि दोपहर 2 बजे से 8 बजे तक डीके पार्क हल्द्वानी में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।  

 

संबंधित समाचार