मिजोरम: धूमधाम से मनाया गया 'पाम संडे' उत्सव, निकाली शोभा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आइजोल। मिजोरम में 'पाम संडे' का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राजधानी आइजोल और अन्य कस्बों और गांवों में खजूर के पत्ते लेकर और 'होसन्ना' का जाप करते हुए शोभा यात्रा निकाली। पूरे राज्य में 'पाम संडे' के दिन चर्चों के द्वारा विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं।

ये भी पढ़ें - मानहानि मामलाः दोषसिद्धि के खिलाफ सूरत की कोर्ट में राहुल गांधी करेंगे तीन अप्रैल को याचिका दाखिल 

मिजोरम में इस प्रार्थना सभा को 'तुमकाऊ नी' कहा जाता है। 'पाम संडे' ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने से पहले और उनके वापस लौटने के बाद यरुशलम में उनके प्रवेश का प्रतीक है। उनके प्रवेश के दौरान, लोगों ने अपने लबादों और खजूर की शाखाओं को सड़कों पर फैला दिया और 'होसन्ना' का जाप किया था। होसन्ना, एक पूजन पद्धति संबंधी प्रशंसनीय शब्द है, जिसका उपयोग तारीफ करने के लिए किया जाता है। 

ये भी पढ़ें - राजस्थानः RTE के तहत अब 12वीं कक्षा तक के छात्रों को भी निःशुल्क शिक्षा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता