मेरठ: स्मैक सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 26 लाख की स्मैक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में सक्रिय स्मैक तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी स्कूल-कॉलेज के बाहर छात्रों को फ्लेवर स्मैक सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 लाख की स्मैक, एक किलो पैरासीटिमोल कट, 250 एमएल स्मैक के नशे में प्रयुक्त केमिकल, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक सिल्वर, दो मोबाइल, नौ हजार की नकदी बरामद की। 

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने पैदल जा रहे दो युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन, पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। जिस, पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से भारी मात्रा में स्मैक और अन्य पदार्थ बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अरशद वहीद निवासी लक्खीपुरा और सरफराज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी उच्च सदीक नगर लिसाड़ी बताया। 

आरोपी छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से स्मैक लेकर आते थे और मेरठ में स्मैक में केमिकल मिलाकर उसे फ्लेवर्ड स्मैक बनाने के साथ उसकी क्षमता बढ़ाते थे। मेरठ में लगातार फ्लेवर्ड स्मैक की मांग बढ़ने से तस्करों को अच्छे दाम मिल रहे थे। यह गैंग स्कूल कॉलेज के आसपास सक्रिय रहता था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ: 36 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने 39 लोगों को किया बरी

संबंधित समाचार