मेरठ में दिखा खालिस्तानी अमृतपाल, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा, टेंपो चालक से पूछताछ
मेरठ, अमृत विचार। पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ कनेक्शन सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर देखा गया है। जानकारी मिलने पर पंजाब पुलिस मेरठ पहुंची और जिस टैंपो से अमृतपाल गया, उस चालक से पूछताछ की।
पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर टेंपो से जाते देखा गया है। जानकारी लगने पर पंजाब पुलिस चार दिन पहले मेरठ में आई और टेंपो चालक अजय निवासी डबल स्टोरी थाना पल्लवपुरम से घंटों पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि अमृतपाल मेरठ से दौराला जाने वाले टेंपो में बैठा था। टेंपो चालक का कहना है कि जांच करने आई पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का फोटो दिखाकर पूछताछ की। कहा कि एक सप्ताह पहले उसके टेंपो में अमृतपाल बैठकर गया था। यह भी पूछा कि वह बेगमपुल से दौराला के बीच कहां उतरा। हालांकि, टेंपो चालक ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।
टेंपो चालक ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने परिवार के साथ टेंपो लेकर गंगा स्नान के लिए गया था। वापस लौटते समय टेंपो का एक्सीडेंट हो गया। उसके अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बताकर उसे बेगमपुल पर बुलाया। उसने आने से मना कर दिया। जिस, पर पंजाब पुलिस उसके घर पहुंची और पंजाब से भागे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बारे में पूछा। पूछते रहे। चालक अजय का कहना है कि उसे कुछ याद नहीं है, जबकि पंजाब पुलिस दावा करती रही कि अमृतपाल उसके ही टेंपो में बैठकर गया। फिलहाल, पंजाब पुलिस की टीम मेरठ में अमृतपाल की तलाश में डेरा डाले हुए है।
ये भी पढे़ं- मेरठ: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने की विकास कार्यों की समीक्षा
