अमरोहा: पूर्व प्रधान से पांच लाख रुपये की मांगी रंगदारी, पीड़ित ने जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार
डिडौली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरनपुर निवासी पूर्व प्रधान डॉ. होते राम सिंह सैनी के फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। अगले 10 दिन में रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पूर्व प्रधान के मोबाइल पर एक अप्रैल को शाम साढ़े पांच बजे कॉल आई। फोन करने वाले ने पूर्व प्रधान को गालियां देते हुए 10 दिन में पांच लाख रुपये देने को कहा। ऐसा न करने पर पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व प्रधान के पूछने पर कॉल करने वाले ने अपना नाम भी बताया। भयभीत पूर्व प्रधान ने फोन काट दिया। लेकिन दूसरी बार फोन कर अपशब्द कहते हुए रंगदारी की मांग की गई । पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
