लालकुआं: छात्र संघ उपसचिव ने सचिव पर किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं, अमृत विचार। हल्दूचौड़ स्थित लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के उप सचिव के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में महाविद्यालय के ही सचिव द्वारा मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

सोमवार की रात लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय के उप सचिव देवेंद्र नैनवाल और सचिव महेश बिष्ट नगर के एक प्रिंटिंग प्रेस में महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव को लेकर फ्लेक्सी बनवा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। महाविद्यालय के सचिव ने उपसचिव पर कैंची से हमला करने का आरोप लगाते हुए मामले की लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी। इससे पूर्व हल्द्वानी स्थित बेस चिकित्सालय में अपना उपचार कराया।

इधर देर रात महेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उपसचिव देवेंद्र नैनवाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। बताया जा रहा है कि महाविद्यालय में होने वाले वार्षिकोत्सव को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों में गुटबाजी चल रही है।

 

संबंधित समाचार