हल्द्वानी: स्कूटी सवार को कुचलने वाले डंपर चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार रात रात्रि ड्यूटी पर जा रहे स्कूटी सवार नवीन सिंह दरम्वाल पुत्र भुवन सिंह दरम्वाल को पंचायत घर के पास डंपर संख्या एचआर 38 जी 0049 ने कुचल दिया था। इस मामले में मृतक के भाई दीपक सिंह दरम्वाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

धनपुरी आनंदपुर निवासी दीपक सिंह दरम्वाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके भाई नवीन सिंह दरम्वाल रामपुर रोड स्थित पाल फ्रोजन में काम करते थे। 2 अप्रैल की रात अपनी स्कूटी से वह रात्रि ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी पंचायत घर स्थित आयुर्वेदिक अस्पातल के पास डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

आरोप है कि डंपर विपरीत दिशा से आ रहा था। घटना के बाद नवीन सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

संबंधित समाचार