हल्द्वानी: नई जगह शिफ्ट होगा अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पॉलीशीट स्थित भवन मरम्मत के अभाव में हुआ जर्जर

जगह की तलाश में जुटा मेडिकल कॉलेज प्रशासन

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अधीन अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर का पॉलीशीट स्थित भवन जर्जर हालत में है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन सेंटर को नई जगह शिफ्ट करने की योजना बना रहा है। इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर चलाया जाता है। जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ मेडिकल छात्रों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसमें एक सेंटर पॉलीशीट तथा दूसरा मोटाहल्दू पीएससी में स्थित है।

वर्तमान में पॉलीशीट स्थित अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर का भवन जर्जर हो चुका है। लिंटर गिरने के कगार पर आ गया है। यहां तैनात कर्मचारी डर के साए काम करने को मजबूर हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि ट्रेनिंग सेंटर के लिए जगह की तलाशी की जा रही है। सेंटर ऐसी जगह खोला जाएगा, जहां अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

 

संबंधित समाचार