हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिकायत करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

पानी के लिए प्राइवेट टैंकरों पर होना पड़ रहा है निर्भर

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले दो सप्ताह से दमुवाढूंगा वार्ड नं. 37 के कालिका मंदिर कॉलोनी, उत्तरांचल कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मन्नू गोस्वामी ने कहा कि जल संस्थान के जेई और एई को सूचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों को प्रतिदिन प्राइवेट टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा मंगलवार को विभाग ने टैंकर भेजा लेकिन इससे लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कहा कि विभाग को शीघ्र पेयजल लाइन की खराबी को ठीक करना चाहिए जिससे पानी की आपूर्ति सुचारू हो सके। इस मौके पर ममता नेगी, खिला बर्गली, मंजू नेगी, गीता बर्गली, शंकर लाल, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद थे।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि चंबल पुल से चौफुला चौराहे तक नहर कवरिंग होने के बाद पानी के कनेक्शन जोड़ने का काम चल रहा है। इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित है। मंगलवार को विभाग की तरफ से 5 टैंकर भेजे गए। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

 

संबंधित समाचार