बरेली : सड़ी-गली सब्जियों से बनाया चारा-दाना का विकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने सड़ी-गली सब्जियों से चारा-दाना के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करने के लिए पोषण पाउडर तैयार किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक पोषण पाउडर को चारा-दाना में मिलाकर देने से मुर्गी, भेड़, गाय और खरगोश में शारीरिक विकास के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के परिणाम मिले हैं।

आईवीआरआई के पशु पोषण विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सुबोध कुमार साहा ने बताया कि यह पाउडर कोई खुद भी बना सकता है। बंदगोभी-फूलगोभी और दूसरी सब्जियों का वेस्टेज लेकर उसे सुखाया जाता है। गोभी के डंठल और पत्ते को भी साथ में सुखा सकते हैं। पूरी तरह सुखाने में बाद फूलगोभी, उसके पत्ते और डंठल को मिक्सी में डालकर पाउडर बना लिया जाता है और उसे मुर्गी दाने में मिलाकर खिलाया जाता है।

यह पाउडर खरगोश, गाय, भैंस, बकरी, भेड़ को सीधे उनके चारे में मिलाकर दिया जा सकता है। टीम के अध्ययन में इसके काफी सकारात्मक परिणाम मिले हैं। पाउडर की मात्रा सौ प्रतिशत दाने में 25 प्रतिशत रहती है। इससे पशुओं को देने से सब्जियों में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटो केमिकल मिलते हैं जो उनकी शारीरिक वृद्धि में सहायक होते हैं।

मोटे अनाज पर भी काम कर रहे हैं वैज्ञानिक
पशु पोषण की दिशा में आईवीआरआई के वैज्ञानिकों की ओर से कई शोध किए जा रहे है। अंतर्राष्ट्रीय ईयर ऑफ मिलेट्स के तहत भी वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। उद्देश्य है कि मोटा अनाज कैसे वैज्ञानिक पद्धति के जरिए पशुओं का दिया जाए जिससे उनके शरीर में वृद्धि हो।

ये भी पढ़ें : कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप और दर्शन थुगुदीपा के भाजपा में शामिल होने की संभावना 

 

संबंधित समाचार