राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सुखोई-30 MKI में भरेंगी उड़ान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी।

ये भी पढ़ें - मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- पीठासीन अधिकारी नहीं दिखा सकते सत्तापक्ष के प्रति वफादारी

उन्होंने कहा, ‘‘आठ अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी।’’ प्रवक्ता के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सात अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। उन्होंने कहा कि उसी दिन मुर्मू गुवाहाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें - जालंधर लोकसभा सीट: उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक आप में शामिल

संबंधित समाचार