हल्द्वानी: कंपनी में श्रम विभाग के नियमों का उल्लंघन
हल्द्वानी, अमृत विचार। अशोक लीलैंड कंपनी से निकाले गए युवाओं ने श्रम विभाग दफ्तर पर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि कंपनी में श्रम विभाग के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता हरीश पनेरू और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में नाराज युवाओं ने सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट को मामले से अवगत कराया। कहा कि बिना किसी कारण अशोल लीलैंड ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से प्राप्त, जिस डिप्लोमा के आधार पर उन्हें नौकरी दी गई।
कुछ समय बाद उस डिप्लोमा को फर्जी बताकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कंपनी श्रम कानून नियमों का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कंपनी में नौकरी दिलाने की मांग की है। इस मौके पर भरत नेगी, राकेश पांडे, इंदर सिंह, दीप सुयाल, प्रह्ललाद सिंह, गणेश तिवारी, माया, निशा, अमन, तारा, विनोद आदि मौजूद रहे।
