नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिपार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की। सिद्धू ने कहा कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या धमकाया जा सकता है, लेकिन वह पंजाब और अपने नेताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें - गृह मंत्रालय ने की ऑक्सफैम इंडिया के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने राहुल और प्रियंका से मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर साझा की। सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की कैद की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे। 

ये भी पढ़ें - कमलनाथ ने की हेलीकाप्टर से भगवान हनुमान की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा 

संबंधित समाचार