खटीमाः कांग्रेस का BJP पर हमला, जिलाध्यक्ष बोले-BJP कर रही लोकतंत्र की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार खटीमा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हिमांशु गाबा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गाबा ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। उनकी दादी व पिता प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस परचम लहराएगी।

जिलाध्यक्ष गाबा ने आरोप लगाया कि आज जो भाजपा के खिलाफ बोल रहा है उसके खिलाफ सीबीआई को लगा दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी चुनावों में परचम लहराने को जुटें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष में हिस्सा लिया, जबकि भाजपा का इस संबंध में कोई इतिहास नहीं। 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, बॉबी राठौर, जसविंदर सिंह पप्पू, दान सिंह राणा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, कल्पना कन्याल, लीला चंद, राजू सोनकर, राशिद अंसारी, पंकज टम्टा, शांति सामंत, अरविंद कुमार, नासिर खान, गणेश मुंडेला, राज किशोर सक्सेना, मोहसिन बेग, हिमांशु तिवारी, नरेंद्र आर्य, मोहम्मद ताहिर, रेहान अंसारी, संदीप, सीमा, मोहन खेड़ा, कमल, रमेश रौतेला, नवीन राणा, पवन ठाकुर, भरत पांडे, देवेंद्र कन्याल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जसपुरः 'ये महुआडाबरा-हरिपुरा का आकाशवाणी केंद्र है' की जल्द सुनाई देगी आवाज, केंद्र निर्माण के दिये आदेश

संबंधित समाचार