काशीपुर: विधायकों को लैपटॉप देने में जनता के 3.37 करोड़ हुए खर्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के विधायकों को लैपटॉप देने पर जनता के 3.37 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हो चुकी है। प्रत्येक कार्यकाल में विधायक को एक नया लैपटॉप दिया गया है। कुछ वर्षों में प्रिंटर, वेब कैमरा और बैग भी उपलब्ध कराए गए हैं।

सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी से विधायकों की सुविधाओं पर खर्च की सूचना मांगी थी। विधानसभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी ने 9 मार्च 2023 को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाने की सूचना उपलब्ध कराई। राज्य गठन से पांचवीं विधानसभा के सदस्यों तक 5 बार सभी 71 विधायकों को नए लैपटॉप दिए गए हैं। जिस पर कुल 33722149 रुपये की धनराशि खर्च हुई है। 

संबंधित समाचार