हल्द्वानी: सड़क मरम्मतीकरण न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड 11 में स्थित आनंदपुरी फेज 1 में जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था। जिसके चलते यहां की सड़क को पूरी से खोद दिया गया था। करीब 2 वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक इस सड़क का मरम्मतीकरण कार्य को पूरा नहीं कराया जा सका है। जिसके चलते शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फुट पड़ा तो उन्होंने प्रदर्शन कर विरोध जताया। 
 

क्षेत्रीय नेता रवि जोशी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सड़क का मरम्मतीकरण कार्य पूरा न होने से विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि करीब 2 वर्ष बीत गए लेकिन अभी तक सड़क को नहीं बनाई गई है। जिससे आए दिन लोग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा मुश्किल वाहनों से निकलने वाले लोगों को होता है, आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।

लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदारो की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। कई बार अधिकारियों से सड़क मरम्मतीकरण कार्य को लेकर शिकायत की गई लेकिन अभी तक इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई। जल्द ही 1 हफ्ते के अंदर इस रोड का कार्य  शुरू नहीं किया गया तो यहां के लोग उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगे। इस मौके पर लता पांडे, नंदी जोशी, गीता पंत, नीलम पांडे, कोमल कश्यप, प्रिंस गोयल, रेखा तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार