हरिद्वारः भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित, 15 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि आयुक्त गढ़वाल मंडल के पत्र के साथ संलग्न विशाल कुमार निवासी रुड़की के तीन शिकायती प्रार्थना पत्र मिले हैं।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया गया कि अध्यक्ष, जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा जिला पंचायत, हरिद्वार में किए जा रहे भ्रष्टाचार/वित्तीय अनियमितताओं व विधि विरूद्ध कार्यों की जांच एवं कार्यवाही के संबंध में जांच /कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया गया है। 

जिसके क्रम में सीडीओ हरिद्वार की अध्यक्षता में एक संयुक्त जांच समिति, जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, वरिष्ठ कोषाधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सदस्य होंगे, का गठन किया है। यह समिति जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता में मीमांशा आर्य बनीं कुमाऊं प्रभारी

संबंधित समाचार