किच्छा: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, काबू पाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में लाखों रुपए का कबाड़ जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार किच्छा निवासी शकील अहमद का वार्ड 20 में कबाड़ का गोदाम है। बताया जा रहा है कि बीती रात्रि करीब 2:30 बजे अचानक गोदाम से धुआं उठने के बाद आग की लपटें शुरू हो गई।

आग के आबादी क्षेत्र में बढ़ने की आशंका के चलते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और स्थानीय लोगों को गोदाम से दूर किया।

आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। गोदाम स्वामी शकील अहमद ने बताया कि घटना में करीब 3 लाख रुपए से अधिक का माल जलकर खाक हो गया। गोदाम में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है।

 

 

संबंधित समाचार