रुद्रपुर: तराई में किसानों को गेहूं कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। तराई में गेहूं की खरीद शुरू हो गयी है, लेकिन किसान अभी तक क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचे हैं। इसका कारण बेमौसमी बारिश से किसानों की गेहूं की फसल के गिरने से किसान कंबाइन से गेहूं की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं किसानों को गेहूं की कटाई के लिए मजदूर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। इस कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, तराई में गेहूं की कटाई 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। लेकिन तराई के किसान पहले बेमौसमी बारिश और अब मजदूरों के नहीं मिलने से परेशान हैं। गेहूं की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिलने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण विगत दिनों हुई बेमौसमी बारिश से किसानों की 35 फीसदी तैयार फसल खराब हो चुकी है, जो फसल बची है उसमें से भी अधिकांश खेतों में गिर चुकी हैं और कुछ बची हुई है।

इधर जिन किसानों की फसल ठीक है उन्होंने मौसम के साफ रहने से  कंबाइन से कटाई शुरू कर दी है। वहीं जो फसल जमीन पर पिछले दिनों तेज बारिश और हवा के चलते गिर चुकी हैं उसके लिए किसानों को मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों के अनुसार प्रति एकड़ 12 से 13 मजदूरों की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन मजदूरों के फैक्ट्रियों अन्य स्थानों में काम करने से मजदूर मिलने मुश्किल हो रहे हैं।

कुमाऊं के 178 क्रय केंद्रों में अब तक खरीद शून्य
रुद्रपुर। कुमाऊं में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन बेमौसमी बारिश और गेहूं में नमी के चलते किसान क्रय केंद्रों में नहीं आ रहे हैं। इस कारण अब तक कुमाऊं में खोले गये 178 क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद शून्य है। आरएफसी 
बेमौसमी बारिश के बाद जो गेहूं की फसल ठीक है उसकी कंबाइन से कटाई शुरू कर दी गयी है, जबकि जो फसल गिर चुकी हैं उसमें मिट्टी अधिक है। इस कारण उसकी कटाई कंबाइन से नहीं हो सकती है। इसके लिए मजदूरों की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-विक्रम जीत सिंह विर्क, किसान

अभी कुमाऊं के किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। इसका कारण विगत दिनों हुई बेमौसमी बारिश है। इस कारण गेहूं में नमी की मात्रा अधिक है, इसलिए किसान क्रय केंद्रों में नहीं पहुंच रहे हैं। 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने की उम्मीद है।

-अशोक कुमार, डिप्टी आरएमओ, कुमाऊं

संबंधित समाचार