2024 में BJP से मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में होनी चाहिए कांग्रेस: कपिल सिब्बल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को ऐसे किसी भी गठबंधन के केंद्र में होना चाहिए, जो 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करेगा। सिब्बल ने साथ ही कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए संवेदनशील होने के साथ ही एक-दूसरे की विचारधाराओं की आलोचना करने में सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रमुख विपक्षी नेता सिब्बल ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दलों से पहले एक साझा मंच तलाशने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह साझा मंच उनका नवगठित इंसाफ मंच भी हो सकता है, जो अन्याय से लड़ने के लिए बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने के साथ कहा कि 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व के सवाल का इस स्तर पर जवाब देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने 2004 का उदाहरण भी दिया, जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार विपक्ष का चेहरा घोषित नहीं होने के बावजूद लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता से बाहर हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Video : देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हुई, PM मोदी बोले - गौरव का पल 

संबंधित समाचार