बरेली: अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर दिखा रहे टशन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर रील्स बनाना आम बात है, लेकिन एक नया चलन चला है, जिसमें कानून का पालन न करते हुए तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर टशन दिखाया जा रहा है। लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं होता है कि इस अवैध तमंचे के साथ टशन दिखाना उन्हें काफी महंगा साबित हो सकता है।

कुछ ऐसा ही मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर अटरिया से आया है। जिसमें दो युवक अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर टशन दिखा रहे हैं। एक युवक मोबाइल को हाथ में लेकर रील बना रहा है तो दूसरा युवक अवैध तमंचा लहरा रहा है। अवैध तमंचे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों की तालाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली : पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस हिरासत में पति

संबंधित समाचार