Uttarakhand News: गणतंत्र दिवस की परेड में पहला स्थान पाने वाली मानसखंड पर आधारित झांकी पहुंची रुद्रपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर/बाजपुर, अमृत विचार। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की मानसखंड पर आधारित झांकी पूरे देश में पहले स्थान पर रही है। इस बार पहली बार झांकी को उत्तराखंड के लोगों को दिखाने के लिए सभी जनपदों में घुमाया जा रहा है, ताकि झांकी की खासियत के बारे में लोगों को जानकारी मिल सके। 

रविवार को काशीपुर में झांकी के दर्शन के बाद झांकी रुद्रपुर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह झांकी देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को कलक्ट्रेट से झांकी को विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी युगल किशोर पंत हरी झंडी दिखाकर किच्छा के लिए रवाना करेंगे। इसके बाद झांकी सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा होते हुए चंपावत को जाएगी। 

उत्तराखंड का प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क, बारहसिंगा, उत्तराखंड का राज्य पशु कस्तूरी मृग, गोरल, देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध पक्षी घुघुती, तीतर, चकोर, मोनाल आदि व उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को प्रदर्शित किया गया है। उधर, बाजपुर में लोगों ने झांकी का स्वागत किया। 

इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला सचिव यशपाल राजहंस, लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड की ओर से झांकी लेकर आए गजेन्द्र सिंह नेगी, सलमान, गौरव, संजय मेहता आदि को सम्मानित भी किया गया। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः 18,371 अभ्यर्थियों ने दी वन आरक्षी परीक्षा, कई हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

संबंधित समाचार