हल्द्वानी: युवक पर अश्लील कमेंट्स करने का आरोप, मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक महिला ने युवक पर सोशल मीडिया में अभद्रता और अश्लील कमेंट्स करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह और उसके पति का फेसबुक एकाउंट हैं।
जिसमें उनके पति ने बीते दिन एक पोस्ट की थी। पोस्ट में पीयूष नामक युवक ने अश्लील कमेंट्स किए। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने सार्वजनिक पोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। आरोपी की इस हरकत से वह मानसिक तनाव में हैं।
