संभल: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुन्नौर थाना क्षेत्र में नेहरू चौक के पास हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि वृद्धा समेत दो लोग घायल हो गए। सीएचसी से वृद्धा को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के गांव कुहेरा निवासी हरवेश उर्फ कन्हैया (30) रविवार को दोपहर चाची विमलेश की मां सावित्री निवासी गांव उदयभानपुर को दवा दिलाने के लिए बाइक से बबराला ले जा रहा था। साथ में हरवेश का चाचा कुंवरपाल भी था। तीनों बाइक सवार दोपहर करीब ढाई बजे आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर नेहरू चौराहे पास भारत गैस एजेंसी के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों एकत्र हो गए। 

उन्होंने ई-रिक्शा से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। डॉक्टर ने हरवेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि वृद्धा सावित्री को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुंवरपाल को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- संभल: साम्प्रदायिक भड़काऊ पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

संबंधित समाचार