मुरादाबाद : 'सपा सरकार के कार्यकाल में था जंगलराज, अब जनता सुरक्षित'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सबका साथ, सबका विकास भाजपा की प्राथमिकता, हर बूथ पर खिलाएं कमल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते मंत्री असीम।

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में प्रदेश में जंगलराज था,  लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की सख्ती से अपराधियों को जेल भेजा गया। आज जनता सुरक्षित है। 

रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि हम सभी को स्थानीय निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कन्नौज में बने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर डिग्री कॉलेज का नाम परिवर्तित करके राजकीय डिग्री कॉलेज रख दिया था। इससे बाबा साहब के प्रति अखिलेश यादव की मानसिकता उजागर हो गई थीं।

ये भी पढ़ें :  UP Nikay Chunav 2023 : चुनाव की बजी रणभेरी, दावेदारों के सियासी मठ हुए गुलजार

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को सार्थक कर रही है। अध्यक्षता हरकेश सिंह ने और संचालन महानगर महामंत्री दिनेश शीर्षवाल ने किया। 

सम्मेलन में नगर निकाय चुनाव संयोजक शम्मी भटनागर, एससी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रजनीकांत जाटव, कार्यक्रम संयोजक कपिल देव, हरीश जाटव, मुनेंद्र पाल, शशि किरण, किशन लाल सिंह, रूपा देवी, रजनी, अनूप जाटव, अजय दिवाकर, प्रशांत सागर, जयप्रकाश, चंद्र प्रजापति, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश सिसोदिया, सर्वेश पटेल, निमित जायसवाल, राहुल सेठी, सागर सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : भाजपा विकास कार्यों पर लड़ेगी निकाय चुनाव : समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात