रामनगरः पीरुमदारा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचे चोर, सामान भी बरामद
रामनगर, अमृत विचार। पीरुमदारा किसान इंटर कॉलेज के सामने स्थित राहुल मिष्ठान भंडार की भट्टी का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया।
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रविवार को दुकान स्वामी विकास पाल ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि चोरों ने उसकी मिठाई की दुकान के बाहर स्थित भट्टी से सामान चोरी कर लिया है।
जांच के दौरान दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उधर, घटना के तुरंत बाद इस मामले में प्रभारी कोतवाल अरुण कुमार सैनी, उपनिरीक्षक अनीस अहमद, प्रभारी उप निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच पड़ताल की गई।
आखिरकार चोरी के आरोपी मझरा निवासी सुनील सिंह और आकाश बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण की जांच कर रहे स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश जोशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें- गदरपुरः धार्मिक स्थल व ऊर्जा प्लांट से हुई लाखों की चोरी, पुलिस से की शिकायत
