कोटा में 24 अप्रैल से 30 जून तक लगेंगे मंहगाई राहत शिविर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर की दोनों नगर निगमों में राज्य सरकार के बजट सत्र 2023-24 के तहत आमजन को मंहगाई से राहत प्रदान करने के लिए निर्देशित मंहगाई राहत शिविर के अन्तर्गत 24 अप्रैल से 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्र में कुल 10-10 मंहगाई राहत कैंप आयोजित किए जायेंगे।

राज्य सरकार के मंहगाई राहत कैंप आयोजन से अधिक से अधिक आमजन लाभान्वित हो सके, इसके लिये जिला कलेक्टर ओ पी बुनकर ने सोमवार को दोनों नगर निगमों के पार्षदों के साथ निगम के प्रशासनिक भवन के हॉल में एक परिचर्चा बैंठक की जिसमें आमजन को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।

 बुनकर ने पार्षदों से आग्रह किया कि वो अपने-अपने वार्डं क्षेत्रों में आम नागरिकों को मंहगाई राहत कैंप में होने वाले कार्य व योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देकर जागृत करें तथा कैंम्प आयोजन से अधिक से अधिक लाभ उठानें के लिए अपनाई जाने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दें।  बुनकर ने परिचर्चा बैठक में बताया कि इन कैंम्पों में राज्य सरकार की गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से आमजन को लाभान्वित करने के लिए योजना के तहत रजिस्टेशन किए जायेंगे।

साथ ही विभिन्न योजनाओं के जॉब कार्डों का वितरण, नवीन पॉलिसी किट वितरण, भुगतान सम्बंधी आदेशों का वितरण, मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण तथा फूड पैकेट कार्डों के वितरण के कार्य भी किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी आज आएंगे वायनाड, बहन प्रियंका भी रहेंगी मौजूद  

संबंधित समाचार